वीणावादिनी बुद्धि की दाता
वीणावादिनी, स्वरदायिनी माँ 
नारायणी स्वर दो !
सिद्धि दायिनी वीणाधारिणी 
कर करतब करि कारिणी माँ 
स्वर्दायिनी स्वर दो !
ब्रह्माणी, शिव पूजनी
दिन रात सदा मनभावनी माँ 
वीणावादिनी स्वर दो !
जय -जय -जय माँ दाता
जय -जय -जय जयकारिणी
वीणा वादिनी स्वर दो !
जिह्वा पर नित वास करो
हिय में माँ उल्लास भरो
वीणा वादिनी स्वर दो !
परमारथ हो ह्रदय में माँ
निर्मल मन मेरा कर दो
वीणा वादिनी स्वर दो !
काया कल्प करो तनका
प्रतिपल माँ तूँ वर दो
वीणा वादिनी स्वर दो !
करुणा तेज भरो तन में
सागर सा वाणी मन दो 
वीणा वादिनी स्वर दो !!
आभार - यह वन्दना श्री सुखमंगल सिंह जी द्वारा उपलब्ध कराई गयी है इस हेतु हार्दिक आभार। 


No comments:
Post a Comment